Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की माता का निधन
Jharkhand

झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की माता का निधन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की माता सुंदर देवी का शनिवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही सुंदर देवी की तबीयत शनिवार को अचानक अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में चाईबासा के मूंधड़ा अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुंदर देवी अमलाटोला स्थित शनि साईं मंदिर की मुख्य पुजारिन थीं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और धार्मिक आस्था के कारण वह क्षेत्र में सम्मानित थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

उन्होंने अपने पीछे पुत्र-पुत्री, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार, अंतिम दिनों तक वह परिवार के सदस्यों के बीच रहीं और सभी का स्नेह व आशीर्वाद मिलता रहा।

जितेंद्र ज्योतिषी ने बताया कि उनकी माता का अंतिम संस्कार रविवार को चाईबासा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है।

सुंदर देवी के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चैनपुर और डुमरी के वीएलई संचालकों की बैठक, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा

July 4, 2026

कोडरमा एनसीसी में ब्रिगेडियर दीपक गौर का भव्य स्वागत, कैडेटों को दिया बड़ा संदेश

July 4, 2026

लोहरदगा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

July 4, 2026

RECENT ADDA.

चैनपुर और डुमरी के वीएलई संचालकों की बैठक, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा

July 4, 2026

कोडरमा एनसीसी में ब्रिगेडियर दीपक गौर का भव्य स्वागत, कैडेटों को दिया बड़ा संदेश

July 4, 2026

लोहरदगा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

July 4, 2026

झारखंड इंटक महाधिवेशन में बड़ा ऐलान, धीरज प्रसाद साहू ने मजदूरों को दिया भरोसा

July 4, 2026

झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की माता का निधन

July 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.