Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»5 जुलाई को रोटरैक्ट क्लब चाईबासा की नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी, होगा भव्य पदस्थापन समारोह
Jharkhand

5 जुलाई को रोटरैक्ट क्लब चाईबासा की नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी, होगा भव्य पदस्थापन समारोह

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news:  रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा की नई कार्यकारिणी (2026-27) का पदस्थापन समारोह रविवार, 5 जुलाई को सनशाइन होटल, चाईबासा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। समारोह में नई कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति क्लब की नई कार्ययोजना भी प्रस्तुत की जाएगी।

समारोह में झारखंड सरकार के परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए विकाश गुप्ता रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष और सौरव ज्ञान गुप्ता सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। कार्यक्रम में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जाएगा तथा आगामी सत्र के दौरान क्लब द्वारा संचालित किए जाने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की जाएगी।

पदस्थापन समारोह के इंस्टॉलिंग ऑफिसर के रूप में रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के पूर्व सहायक गवर्नर अनिल शर्मा नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष विकाश गुप्ता ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, रोटेरियंस, रोटरैक्ट सदस्यों तथा आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर नई टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

क्लब के अनुसार यह समारोह केवल नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण का अवसर नहीं होगा, बल्कि समाज सेवा, नेतृत्व विकास और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में नए संकल्प के साथ रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत भी होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा एनसीसी में ब्रिगेडियर दीपक गौर का भव्य स्वागत, कैडेटों को दिया बड़ा संदेश

July 4, 2026

लोहरदगा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

July 4, 2026

झारखंड इंटक महाधिवेशन में बड़ा ऐलान, धीरज प्रसाद साहू ने मजदूरों को दिया भरोसा

July 4, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा एनसीसी में ब्रिगेडियर दीपक गौर का भव्य स्वागत, कैडेटों को दिया बड़ा संदेश

July 4, 2026

लोहरदगा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

July 4, 2026

झारखंड इंटक महाधिवेशन में बड़ा ऐलान, धीरज प्रसाद साहू ने मजदूरों को दिया भरोसा

July 4, 2026

झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की माता का निधन

July 4, 2026

जमशेदपुर में सनसनी, दाइगुट्टू नाला से बरामद हुआ युवक का शव, जांच शुरू

July 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.