Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मतदाता सूची अभियान में पश्चिमी सिंहभूम ने मारी बाजी, पूरे राज्य में बना नंबर-1 जिला
Jharkhand

मतदाता सूची अभियान में पश्चिमी सिंहभूम ने मारी बाजी, पूरे राज्य में बना नंबर-1 जिला

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 2, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत एन्यूमरेशन चरण में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन के मामले में जिला फिलहाल राज्य में पहले स्थान पर है। जिला प्रशासन ने इसका श्रेय निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों के समन्वित प्रयासों को दिया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 2,96,387 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो जिले के कुल लक्षित मतदाताओं का 27.34 प्रतिशत है। यह प्रदर्शन राज्य में सबसे बेहतर है। वहीं, प्राप्त प्रपत्रों में से 6,036 का डिजिटाइजेशन बीएलओ ऐप के माध्यम से किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 39 मतदान केंद्रों पर तकनीकी कारणों से ऑनलाइन फॉर्म वितरण संभव नहीं हो पाया। हालांकि सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म का वितरण सुनिश्चित कर दिया गया है, जिससे अभियान की प्रगति प्रभावित नहीं हुई है।

मनीष कुमार ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि अगले दो दिनों के भीतर गणना प्रपत्रों का वितरण 50 प्रतिशत तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला आगामी चरणों में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए राज्य में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखेगा और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जिले का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा में मानवता की मिसाल, एक यूनिट रक्त ने मरीज को दी नई उम्मीद

July 2, 2026

लोकतंत्र खतरे में है? सुखदेव भगत बोले- विपक्ष को कमजोर करने में लगी है भाजपा

July 2, 2026

कोडरमा में आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा, बकाया मानदेय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

July 2, 2026

RECENT ADDA.

लोहरदगा में मानवता की मिसाल, एक यूनिट रक्त ने मरीज को दी नई उम्मीद

July 2, 2026

लोकतंत्र खतरे में है? सुखदेव भगत बोले- विपक्ष को कमजोर करने में लगी है भाजपा

July 2, 2026

कोडरमा में आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा, बकाया मानदेय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

July 2, 2026

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अक्षरों का जादू, हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

July 2, 2026

बोकारो में नकली पापड़ बनाने का आरोप, फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर छापा, कई सामान जब्त

July 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.