फॉण्ट कनवर्टर NEW

Doctors Day पर सदर अस्पताल में सम्मानित हुए डॉक्टर, उपायुक्त ने की बड़ी सराहना

Chaibasa News: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के सदर अस्पताल सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की उपस्थिति में चिकित्सकों, नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पल्स पोलियो महाअभियान में पश्चिमी सिंहभूम जिले के राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

उपायुक्त ने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और दायित्व सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीवन की रक्षा करना चिकित्सकों का सबसे बड़ा दायित्व है और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने जिले में चल रहे रक्तदान अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसरों और नर्सिंग कर्मियों को पौधा एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram