अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
New Delhi: NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने बुधवार को NEET PG 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
Read more: NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, दो आरोपियों की हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी
एनबीईएमएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, NEET PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार शाम 5 बजे से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 जुलाई की रात 11:55 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
11 अगस्त को मिलेगी परीक्षा शहर की जानकारी
एनबीईएमएस के अनुसार, उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की जानकारी 11 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, परीक्षा परिणाम 30 सितंबर 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना है।
टेस्ट सेंटर आवंटन को लेकर एनबीईएमएस की स्पष्टता
एनबीईएमएस ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि टेस्ट सिटी या टेस्ट सेंटर का आवंटन आवेदन पहले जमा करने के आधार पर नहीं किया जाएगा। किसी विशेष राज्य, शहर या परीक्षा केंद्र पर प्राथमिकता का दावा नहीं किया जा सकता। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन से पहले पढ़ें पूरी अधिसूचना
एनबीईएमएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक अधिसूचना का अवश्य अध्ययन करें।
Read more: NEET UG री-एग्जाम से पहले देशभर में हाई अलर्ट, 2.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

