Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रेलवे कॉलोनियों में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, घर-घर पहुंचेगी जीवनरक्षक दो बूंद
Jharkhand

रेलवे कॉलोनियों में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, घर-घर पहुंचेगी जीवनरक्षक दो बूंद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 28, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जमशेदपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने रेलवे क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में विशेष बूथ लगाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान का शुभारंभ “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” संदेश के साथ किया गया।

अभियान के पहले दिन बूथ आधारित कार्यक्रम संचालित किया गया। लोको कॉलोनी, ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा, कैरेज कॉलोनी, गोलपहाड़ी तथा रेलवे अस्पताल सहित कुल छह स्थानों पर बूथ स्थापित किए गए, जहां बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे और उन्हें पोलियो की जीवनरक्षक दवा पिलाई गई।

अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल डिफेंस टीम ने कॉलोनियों में अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया और सभी पात्र बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस अभियान में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

रेलवे अस्पताल की वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पोली टारगेन ने अभियान के लिए मेडिकल किट, चार्ट एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए विभिन्न बूथों का आवंटन किया। वहीं सिविल डिफेंस के जवान वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सरस्वती मुर्मू, तेजीता समेत अन्य स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभियान के दूसरे दिन सोमवार को सिविल डिफेंस की टीम घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करेगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। उन्हें उनके घर पर ही पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बोकारो में 150 युवाओं की साइक्लोथोन, एचआईवी जागरूकता पर राजेश ठाकुर का बड़ा संदेश

June 28, 2026

CBSE में 500 में 500 अंक लाने वाली अवनी केजरीवाल को PASWA ने ₹11 हजार देकर किया सम्मानित

June 28, 2026

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 912 किलो डोडा बरामद, 1 करोड़ की खेप छोड़ तस्कर फरार

June 28, 2026

RECENT ADDA.

बोकारो में 150 युवाओं की साइक्लोथोन, एचआईवी जागरूकता पर राजेश ठाकुर का बड़ा संदेश

June 28, 2026

CBSE में 500 में 500 अंक लाने वाली अवनी केजरीवाल को PASWA ने ₹11 हजार देकर किया सम्मानित

June 28, 2026

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 912 किलो डोडा बरामद, 1 करोड़ की खेप छोड़ तस्कर फरार

June 28, 2026

बोकारो में बिजली चोरी पर BSL का बड़ा एक्शन, अवैध हुकिंग काटकर हजारों मीटर तार जब्त

June 28, 2026

बोकारो में 250 युवाओं की साइकिल मैराथन, एड्स जागरूकता और पर्यावरण बचाने का अनोखा संदेश

June 28, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.