Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में चार की मौत
Bihar

मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में चार की मौत

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र में पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 24, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Motihari: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा-बेतिया मार्ग पर नयका टोला के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read more: मोतिहारी: पुलिस ने वांछित अपराधी सिकंदर सहनी को घेर कर दबोचा!

‘टक्कर इतनी भीषण कि ऑटो के उड़ गए परखच्चे’

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के समय ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे और वह श्रीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेतिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

‘घायलों को निकालने के लिए जुटे ग्रामीण’

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। कई लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया।

‘चार घायलों को किया गया रेफर’

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया स्थित एमजेके मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण और मनत प्रवीण शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

‘चार लोगों की गई जान’

इस दर्दनाक हादसे में रुबिना खातून, आयसा खातून, जायद खान और भैरों साह की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read more: मोतिहारी में पत्रकार के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

‘कुछ देर तक जाम रहा छपवा-बेतिया मार्ग’

दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों और लोगों की भीड़ के कारण छपवा-बेतिया मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन को सामान्य कराया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, दो आरोपियों की हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

June 24, 2026

कोलकाता वेयरहाउस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मलबे में फंसे कई लोग

June 24, 2026

राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम, 7 दिन की मोहलत

June 24, 2026

RECENT ADDA.

आजम खां को बड़ा झटका, जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द; बढ़ीं मुश्किलें

June 24, 2026

प्रतिबंध हटाओ, वादे निभाओ फिर होगी परमाणु स्थलों पर बातचीत: ईरान

June 24, 2026

NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, दो आरोपियों की हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

June 24, 2026

कोलकाता वेयरहाउस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मलबे में फंसे कई लोग

June 24, 2026

मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में चार की मौत

June 24, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.