Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»कोलकाता वेयरहाउस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मलबे में फंसे कई लोग
India

कोलकाता वेयरहाउस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मलबे में फंसे कई लोग

कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन वेयरहाउस की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई कर्मचारी अब भी मलबे में फंसे हुए हैं।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 24, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन वेयरहाउस की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जबकि 12 से 15 कर्मचारियों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

‘मलबे में फंसे कर्मचारियों से हुआ संपर्क’

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार शाम एसएसकेएम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अब तक करीब 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। पांच लोगों की मौत हुई है और 20 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read more: कोलकाता में दो गुटों के बीच खूनी झड़प: उपद्रवियों ने फेंके बम, 10 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव दलों का मलबे में फंसे कुछ कर्मचारियों से संपर्क हो चुका है और उन्हें जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, कोलकाता पुलिस और भारतीय सेना के जवान संयुक्त रूप से राहत अभियान चला रहे हैं।

‘गलत बिल्डिंग प्लान को बताया हादसे की वजह’

दिन में दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि हादसा दोपहर 12:07 बजे हुआ था। उन्होंने शुरुआती जांच के आधार पर निर्माणाधीन गोदाम के गलत बिल्डिंग प्लान को हादसे की प्रमुख वजह बताया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस भवन के नक्शे को 17 जनवरी 2026 को मंजूरी दी गई थी। शुरुआती स्तर पर कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) के इंजीनियरों ने निर्माण योजना में कुछ गड़बड़ियों की ओर संकेत किया था। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोदाम के मालिकों की पहचान बेहरा ब्रदर्स के रूप में हुई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

’31 जुलाई तक कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर रोक’

हादसे के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी व्यावसायिक परियोजनाओं पर 31 जुलाई तक रोक लगाने का निर्देश दिया है।

Read more: कोलकाता में मेसी को लेकर बवाल, फैंस ने की तोड़फोड़; CM ममता बनर्जी ने मांगी माफी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज के बिल्डिंग प्लान, साइट प्लान और निर्माण कार्यों की व्यापक जांच की जाएगी। जिन परियोजनाओं के दस्तावेज और निर्माण मानक सही पाए जाएंगे, उन्हें 1 अगस्त से दोबारा काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। बचाव अभियान देर रात तक जारी रहने की संभावना है और पूरे राज्य की नजर इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, दो आरोपियों की हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

June 24, 2026

मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में चार की मौत

June 24, 2026

राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम, 7 दिन की मोहलत

June 24, 2026

RECENT ADDA.

आजम खां को बड़ा झटका, जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द; बढ़ीं मुश्किलें

June 24, 2026

प्रतिबंध हटाओ, वादे निभाओ फिर होगी परमाणु स्थलों पर बातचीत: ईरान

June 24, 2026

NEET UG पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, दो आरोपियों की हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

June 24, 2026

कोलकाता वेयरहाउस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मलबे में फंसे कई लोग

June 24, 2026

मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में चार की मौत

June 24, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.