Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत
Sports

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारियों के दम पर भारत ने 209 रन बनाए और नीदरलैंड को 95 रन से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 17, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Headingley, England: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नीदरलैंड को 95 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और साथ ही महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।

Read more: गिल-ईशान का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान के सामने रखा 403 रन का विशाल लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 115 रन जोड़कर नीदरलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तेज रन गति बरकरार रखी। मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था।

मध्यक्रम में कुछ त्वरित विकेट गिरने के बावजूद ऋचा घोष ने अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रन का योगदान दिया। दीप्ति शर्मा ने भी अंतिम दो गेंदों पर 10 रन बटोरकर भारत को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। हीथर सीगर्स ने 21 रन और कप्तान बैबेट डी लीडे ने 28 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

भारतीय गेंदबाजी में श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट झटके। शेफाली वर्मा ने गेंद से भी कमाल दिखाया और 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लेकर नीदरलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

Read more: टाई मैच के बाद टूटा भारत-ए का दिल, सुपर ओवर में श्रीलंका-ए की जीत

नीदरलैंड की पूरी टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई और भारत ने 95 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इससे पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 82 रन से थी।

भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराया था। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 21 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा, जहां जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गिल-ईशान का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान के सामने रखा 403 रन का विशाल लक्ष्य

June 17, 2026

टाई मैच के बाद टूटा भारत-ए का दिल, सुपर ओवर में श्रीलंका-ए की जीत

June 15, 2026

चैंपियंस क्रिकेट क्लब बना बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

June 7, 2026

RECENT ADDA.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

गर्मी में बाहर के खाने को कहें ‘ना’, घर पर बनाएं चटपटा और सेहतमंद अचारी आलू

June 17, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.