Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»मुट्ठी भर अंकुरित चने बदल देंगे जिंदगी, बीमारियां भागेंगी कोसों दूर!
Adda More..

मुट्ठी भर अंकुरित चने बदल देंगे जिंदगी, बीमारियां भागेंगी कोसों दूर!

विटामिन्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर अंकुरित काले चने दूर करेंगे शरीर की कमजोरी और बढ़ाएंगे इम्यूनिटी; एक्सपर्ट्स से जानें चने को स्प्राउट करने का सही तरीका।
By Samsul HaqueJune 8, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: एक तंदुरुस्त और सेहतमंद शरीर के लिए पौष्टिक डाइट का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। मगर आज के दौर में मिलावटी खान-पान की वजह से हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व पूरी तरह से नहीं मिल पाते। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए अपनी रोज की डाइट में महज एक मुट्ठी अंकुरित काले चनों (Sprouted Black Chana) को शामिल करना एक बेहतरीन फैसला हो सकता है। अंकुरित चनों में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से न सिर्फ शरीर अंदर से मजबूत और हैल्दी बनता है, बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियां भी शरीर से कोसों दूर रहती हैं।

चनों को अंकुरित (Sprout) करने का सबसे सही तरीका

चनों को सही तरीके से अंकुरित करने के लिए सुबह के समय एक मुट्ठी काले चनों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर उन्हें पर्याप्त पानी में भिगो कर रख दें। रात को सोने से पहले चनों का पूरा पानी छानकर निकाल लें। इसके बाद इन भीगे हुए चनों को एक साफ, गीले सूती कपड़े में लपेटकर किसी हवादार जगह पर रख दें। अगले दिन सुबह तक चने पूरी तरह अंकुरित हो जाएंगे। स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए आप इसमें हल्का नमक, बारीक कटा प्याज और टमाटर मिलाकर चाट या सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा सिर्फ नमक और नींबू का रस डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

सेहत के लिए अंकुरित चने के बेमिसाल फायदे:

  • कमजोरी करे दूर: रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित काले चने खाने से शरीर की अंदरूनी कमजोरी और थकान दूर होती है और दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी मिलती है।

  • फर्टिलिटी बढ़ाए: जिन महिलाओं को कंसीव करने यानी मां बनने में परेशानी आ रही है, उनके लिए अंकुरित चने बेहद गुणकारी साबित होते हैं। रोज सुबह शहद के साथ इसका सेवन करने से महिलाओं में फर्टिलिटी बेहतर होती है।

  • पुरुषों के लिए असरदार: हर दिन अंकुरित चनों में एक चम्मच शक्कर (चीनी) मिलाकर खाने से पुरुषों के शरीर को ताकत मिलती है और स्पर्म काउंट की कमी दूर होती है।

  • कब्ज से राहत: पेट की समस्याओं और कब्ज से परेशान लोगों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। चने में मौजूद हाई फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं और पेट को पूरी तरह साफ रखते हैं।

  • यूरिन और बवासीर में फायदा: यूरिन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या या इंफेक्शन होने पर अंकुरित चने के साथ थोड़ा सा गुड़ खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पाइल्स (बवासीर) की दिक्कत में भी यह राहत पहुंचाता है।

  • त्वचा पर लाए नेचुरल ग्लो: अगर आप चेहरे पर प्राकृतिक निखार पाना चाहते हैं, तो बिना नमक डाले अंकुरित चने खाएं। इससे खून साफ होता है, जिससे चेहरे के मुंहासे और स्किन एलर्जी की समस्या खत्म हो जाती है।

  • मजबूत इम्यूनिटी: अंकुरित चने का नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) तेजी से बढ़ती है, जिससे मौसम बदलने पर होने वाले सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा टल जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रात 11 से सुबह 7 है नींद की परफेक्ट टाइमिंग… क्या आप जानते हैं?

June 7, 2026

NIT सिलचर में विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन!

June 4, 2026

सी-डैक में 951 पदों पर भर्ती, 20 जून तक करें आवेदन

June 4, 2026

RECENT ADDA.

मुट्ठी भर अंकुरित चने बदल देंगे जिंदगी, बीमारियां भागेंगी कोसों दूर!

June 8, 2026

टेल्को में दो कारों की टक्कर, शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

June 7, 2026

चैंपियंस क्रिकेट क्लब बना बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

June 7, 2026

7 माह बाद जेल से रिहा हुए तरुण महतो, ईचागढ़ में भव्य बाइक रैली से हुआ जोरदार स्वागत

June 7, 2026

झामुमो में शामिल होने पर प्रो. कालीपद सोरेन का युवा नेता सनी सिंह ने किया स्वागत

June 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.