फॉण्ट कनवर्टर NEW

राहरगोड़ा फाटक पर फूटा जनाक्रोश, ओवरब्रिज नहीं बना तो होगा बड़ा आंदोलन

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा रेलवे फाटक पर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। वर्षों से लंबित ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने टायर जलाकर धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम कर किया। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा रेलवे फाटक पर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। वर्षों से लंबित ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने टायर जलाकर धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम कर किया। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती और उत्तर पश्चिम गदरा पंचायत की मुखिया सुनीता नाग के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि राहरगोड़ा, सलगाझुड़ी, बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे फाटक पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण मरीजों, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि दशकों से आबाद इस क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग रेलवे फाटक है, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के कई छोटे क्षेत्रों में रेलवे अंडरपास और अन्य सुविधाओं का निर्माण हो चुका है, जबकि घनी आबादी वाले इस इलाके की लगातार उपेक्षा की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका।

मुखिया सुनीता नाग ने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्र की कई पंचायतों के लोग मिलकर बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम तथा रेलवे स्टेशन घेराव जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram