फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

महंगाई के बीच गैस सिलेंडर महंगा, कांग्रेस बोली- आम परिवारों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने रविवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान आम लोगों पर यह अतिरिक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने रविवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान आम लोगों पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ है।

परविंदर सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस महंगी होने से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार आम जनता की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने में विफल रही है, जबकि आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस हर परिवार की जरूरत है और इसकी कीमत बढ़ने से घरों का मासिक बजट प्रभावित होगा। सबसे अधिक असर महिलाओं और सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमत तत्काल वापस लेने तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और जनहित से जुड़े सवालों पर संघर्ष जारी रखेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram