Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बिरसा मुंडा की विरासत बचाने को झारखंडभर में जन आंदोलन की अपील
Jharkhand

बिरसा मुंडा की विरासत बचाने को झारखंडभर में जन आंदोलन की अपील

Ashish SinghBy Ashish SinghJune 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि 9 जून के अवसर पर राज्य के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जन संगठनों से जुड़े 200 से अधिक प्रमुख आदिवासी, मूलवासी, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त अपील जारी की है। अपील में झारखंडवासियों से बिरसा मुंडा के उलगुलान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संघर्ष और उनके विचारों को याद करते हुए राज्यभर में जन कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया है।

जारी वक्तव्य में कहा गया है कि बिरसा मुंडा की विरासत, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। अपीलकर्ताओं ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की है।

अपील जारी करने वालों में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक बहादुर उरांव एवं मंगल सिंह बोबोंगा सहित ज्योत्सना केरकेट्टा, देवकीनंदन बेदिया, कुमारचंद्र मार्डी, डेमका सोय, रमेश जराई, रजनी मुर्मू, सुखनाथ लोहरा, दुर्गावती उरांव, अलोका कुजूर, बिंसाय मुंडा, हरी कुमार भगत, कालीचरण बिरुवा, दिनेश मुर्मू, साधु हो, जयकिशन गोडसोरा और वासवी किड़ो प्रमुख रूप से शामिल हैं।

वक्तव्य का समर्थन करने वाले शिक्षाविदों और सांस्कृतिक हस्तियों में जसिन्ता केरकेट्टा, जोसेफ बाड़ा, अनुज लुगुन और नीतीश खलखो शामिल हैं।

अपील में अखिल भारतीय आदिवासी विकास समिति, गाँव गणराज्य परिषद, सरना सगोम समिति (खूंटी), आदिवासी संघर्ष मोर्चा, आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच (बोकारो), भारत जकत माझी परगना महल (रामगढ़), पारंपरिक ग्राम सभा समन्वय समिति (खूंटी), आदिवासी अधिकार मंच, मानकी-मुंडा स्वशासन व्यवस्था (पश्चिमी सिंहभूम), आदिवासी हो समाज सेवानिवृत्त संगठन (चाईबासा), आदिवासी आंदोलनकारी मोर्चा, आदिवासी समन्वय समिति, बिरसा सेना, आदिवासी एकता मंच, मुंडा आदिवासी समाज महासभा, संयुक्त ग्राम सभा, युवा झुमुर, झारखंड जनाधिकार महासभा, जोहार, ओमोन महिला संगठन तथा झारखंड जनतांत्रिक महासभा सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।

इसके अलावा आदिवासी अधिकारों से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों नंदिनी सुंदर, बेला भाटिया, प्रफुल्ल समन्तरा तथा ईश्वर आहिरे ने भी इस अपील का समर्थन किया है।

संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि 9 जून को बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा उनकी विरासत को जन-जन तक पहुंचाया जाए। अपीलकर्ताओं ने झारखंडवासियों से बिरसा मुंडा के आदर्शों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संघर्ष और आदिवासी अस्मिता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बालीडीह में तीन आदिवासी युवकों की मौ’त पर उठा बड़ा सवाल, जांच की मांग

June 5, 2026

चास में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, 25 तक कराएं नक्शा पास

June 5, 2026

संजय नदी रेल पुल के पास थैले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

June 5, 2026

RECENT ADDA.

बालीडीह में तीन आदिवासी युवकों की मौ’त पर उठा बड़ा सवाल, जांच की मांग

June 5, 2026

चास में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, 25 तक कराएं नक्शा पास

June 5, 2026

संजय नदी रेल पुल के पास थैले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

June 5, 2026

घर के आंगन में हुई ह’त्या का राज खुला, पांच आरोपी गिरफ्तार, ..जानें कहां?

June 5, 2026

जुगसलाई में हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार, कार के सीक्रेट बॉक्स से मिले कारतूस

June 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.