Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | जुगसलाई में हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार, कार के सीक्रेट बॉक्स से मिले कारतूस
Jharkhand

जुगसलाई में हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार, कार के सीक्रेट बॉक्स से मिले कारतूस

Ashish SinghBy Ashish SinghJune 5, 2026Updated:June 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई से जुड़े एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी 27 वर्षीय सैयद अदनान मिर्जा के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि वह संगठित आपराधिक गिरोह के लिए हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने का काम करता था तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना की तैयारी में था।

शुक्रवार को डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने जुगसलाई इलाके में घेराबंदी कर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (JH01DF9259) को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स से दो देसी पिस्टल की मैगजीन और 7.65 एमएम के चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और कार को भी जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में सैयद अदनान मिर्जा ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के माध्यम से अपराधियों तक हथियार और गोलियां पहुंचाता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2023 में गोलमुरी थाना में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

इस अभियान में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खाँ, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, सुमित कुमार, राजेश कुमार बिहा, विवेक कुमार पंडित, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, हवलदार वासुदेव महतो तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने जुगसलाई थाना कांड संख्या 45/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
अपराध जमशेदपुर जुगसलाई पुलिस कार्रवाई हथियार तस्करी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Ashish Singh
  • Website

With 11 years of experience, Ashish Kumar Singh began his career as a Sub-Editor and Desk In-Charge. He has worked with media organisations such as Rashtriya Khabar and Chanakya Mantra in editorial and newsroom management roles. He also possesses seven years of experience in digital journalism and is currently working as a Sub-Editor with a private organisation.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.