फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को ने किया स्वागत

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड पद पर नियुक्त होने पर श्री संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड पद पर नियुक्त होने पर श्री संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से कहा गया कि संजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व, अनुभव एवं कार्यकुशलता से टाटा मोटर्स हॉस्पिटल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।

इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव, राजीव शरण, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, संजय दास, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, युधिष्ठिर एवं उपेंद्र सहित चित्रांश परिवार टेल्को के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सभी सदस्यों ने संजय लाल श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल नेतृत्व की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram