अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Koderma: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, झुमरी तिलैया के एक कर्मी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो बिल सुधार मामले में प्रतिनियुक्ति सहायक के तौर पर कार्यरत था।
Read more: धनबाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड जमादार गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार डोमचांच थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी राजु कुमार यादव ने एसीबी से शिकायत की थी कि उन्होंने अपने ईंट प्लांट के लिए वर्ष 2023 में बिजली कनेक्शन लिया था। प्लांट बंद होने के बाद उन्होंने कनेक्शन समाप्त कर सिक्योरिटी मनी समायोजन एवं रिफंड के लिए आवेदन दिया था।
आरोप है कि प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सिक्योरिटी मनी रिफंड के एवज में विद्युत विभाग के कर्मी सुनील कुमार ने पहले 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में 5 हजार रुपये देने की बात तय हुई। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने एसीबी हजारीबाग में शिकायत दर्ज कराई।
एसीबी द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना कांड संख्या-04/2026 दिनांक 20 मई 2026 को दर्ज किया गया।
इसके बाद एसीबी हजारीबाग की विशेष ट्रैप टीम ने दंडाधिकारी एवं सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। गुरुवार 21 मई को आरोपी सुनील कुमार को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी झुमरी तिलैया स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पीछे का निवासी बताया गया है। एसीबी द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read more: एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते क्लर्क और दलाल गिरफ्तार

