फॉण्ट कनवर्टर NEW

सगाई के बाद शादी में हो रही थी देरी, प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर रचाई शादी!

Saran: बिहार के छपरा (सारण) में एक फिल्मी नजारा देखने को मिला, जब बुधवार की रात एक प्रेमी युगल ने खुद नगर थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई। यह मामला सगाई होने के बाद विवाह में हो रही देरी से जुड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

Saran: बिहार के छपरा (सारण) में एक फिल्मी नजारा देखने को मिला, जब बुधवार की रात एक प्रेमी युगल ने खुद नगर थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई। यह मामला सगाई होने के बाद विवाह में हो रही देरी से जुड़ा था, जिसके कारण प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया।

Read more: सिमडेगा में दरिंदगी: शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दु’ष्क’र्म, 4 गिरफ्तार

पूरी घटना कुछ इस प्रकार है कि मांझी के ताजपुर की रहने वाली सुलेखा कुमारी और कटहरीबाग के सन्नी कुमार की सगाई करीब छह महीने पहले ही दौलतगंज के धर्मनाथ धनी मंदिर में हो चुकी थी। सगाई के बाद से ही दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे और जल्द से जल्द वैवाहिक बंधन में बंधना चाहते थे। हालांकि, शादी की तारीख और समय में हो रहे विलंब को देखते हुए सुलेखा ने साहसी कदम उठाया। वह सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित गायत्री मंदिर पहुंची और वहां से सन्नी को फोन कर बुलाया। इसके बाद यह जोड़ा सीधे नगर थाना पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत दोनों के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही सन्नी के माता-पिता और सुलेखा की बहन ललित देवी भी थाने पहुंच गई। थाने में प्रेमी युगल अपनी जिद पर अड़ा रहा कि उन्हें अभी और इसी वक्त शादी करनी है। आखिरकार, पुलिस की मध्यस्थता और परिजनों की आपसी सहमति के बाद मामला सुलझ गया।

परिजनों की मौजूदगी में पंकज सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ, जहां सन्नी और सुलेखा ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। सन्नी के पिता शम्भू कुमार ने खुशी-खुशी अपनी बहू सुलेखा को स्वीकार किया और उसे घर ले गए। थाने से शुरू हुआ यह प्रेम प्रसंग अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस की इस सकारात्मक भूमिका की सराहना कर रहे हैं।

Read more: शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या! सोपोडेरा स्कूल कांड का सनसनीखेज खुलासा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram