Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में वर्षों से संचालित ‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ अब अपनी पुरानी पहचान छोड़कर नई पहचान अपनाने जा रहा है। राज्य गठन के करीब 26 साल बाद, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस संस्थान का नाम बदलकर ‘झारखंड आई बैंक’ करने का महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। मंगलवार को राजभवन (लोकभवन) में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।

आधुनिक सुविधाओं और CSR फंड पर जोर

राज्यपाल ने आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस संस्थान को राज्य के एक विश्वसनीय और उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित करना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रस्ट ऐसा कार्य मॉडल तैयार करे जिससे उसे कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड अधिक मिल सके। इस राशि का उपयोग संस्थान में ‘एडवांस आई केयर’ और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के विस्तार में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

जरूरतमंदों को मिलेगा ‘आयुष्मान’ का लाभ

बैठक में राज्यपाल ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के हितों का ध्यान रखते हुए ट्रस्ट को जल्द से जल्द आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का आदेश दिया। साथ ही, संस्थान के सुचारु और पेशेवर संचालन के लिए एक दक्ष ‘अस्पताल प्रबंधक’ की नियुक्ति पर भी बल दिया गया।

प्रशासनिक बदलाव और नियुक्तियां— बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय भी लिए गए:

प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक कदम

साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बनने के बावजूद, यह संस्थान अपने पुराने नाम ‘बिहार आई बैंक’ के साथ ही कार्य कर रहा था। अब नाम परिवर्तन की यह प्रक्रिया न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि राज्य की अपनी अलग पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा एक प्रतीकात्मक कदम भी है।

बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव प्रशांत कुमार और ट्रस्ट की सचिव डॉ. प्रणंति सिन्हा सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Singh लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *