फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

Kudu, (Lohardaga): अफीम की खेती के खिलाफ लोहरदग़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव में छापेमारी कर करीब 35 डिसमिल जमीन में लगी अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट कर दिया। वहीं आरोपी के घर से करीब 1.53 किलोग्राम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Kudu, (Lohardaga): अफीम की खेती के खिलाफ लोहरदग़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव में छापेमारी कर करीब 35 डिसमिल जमीन में लगी अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट कर दिया। वहीं आरोपी के घर से करीब 1.53 किलोग्राम अफीम, दो भरठुवा बंदूक और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादीक़ अनवर रिज़वी को सूचना मिली थी कि कुडू थानां क्षेत्र के नामुदाग गांव में  स्थानीय निवासी मंगल गंझू पिता मिठुवा गंझू द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है और घर में भी अफीम संग्रह कर रखा गया है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कुडू अजीत कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके बाद अंचलाधिकारी कुडू संतोष उरांव की मौजूदगी में पुलिस टीम ने सैट-75 और सैट-78 के जवानों के साथ इलाके में छापेमारी की। पुलिस को आता देख कुछ लोग जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान मंगल गंझू के घर का दरवाजा खुला मिला, लेकिन घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। राजपत्रित पदाधिकारी की उपस्थिति में घर की तलाशी लेने पर तीन स्टील ग्लास में रखा करीब 950 ग्राम सूखा अफीम और चार स्टील ग्लास में करीब 580 ग्राम गीला अफीम बरामद किया गया। इसके अलावा दो भरठुवा बंदूक और 35 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए। इसके बाद आसपास के क्षेत्र की तलाशी लेने पर करीब 35 डिसमिल जमीन में अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम से स्पष्ट है कि उक्त खेती से अफीम निकालकर संग्रह किया गया था। इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 10 मार्च 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/18(बी)/22/25 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/35 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram