Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोहरदगा में क्रिकेट का महाकुंभ, अक्षरा सिंह ने किया T20 टूर्नामेंट का आगाज
Jharkhand

लोहरदगा में क्रिकेट का महाकुंभ, अक्षरा सिंह ने किया T20 टूर्नामेंट का आगाज

By Samsul HaqueFebruary 11, 20264 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga: क्रिकेट, संस्कृति और स्टार पावर, तीनों का जबरदस्त संगम उस वक्त देखने को मिला, जब बीएस कॉलेज स्टेडियम में बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन ने लोहरदगा को एक बार फिर खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया।

उद्घाटन अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरस्टार अक्षरा सिंह की मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। स्टेडियम तालियों, नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अक्षरा सिंह का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। स्टेडियम पहुंचते ही अक्षरा सिंह ने दर्शक दीर्घा का चक्कर लगाकर क्रिकेट प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ और लोगों की दीवानगी इस आयोजन की भव्यता को और खास बना गई।

लोहरदगा खेल प्रतिभाओं की खान है: अक्षरा सिंह

मीडिया से बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा कि बलदेव साहू मेमोरियल टी20 टूर्नामेंट के सफल आयोजन में धीरज प्रसाद साहू की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बीएस कॉलेज स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। अक्षरा सिंह ने कहा कि लोहरदगा खुद को खुशकिस्मत मान सकता है कि यहां ऐसे दिग्गज हैं, जो खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यह स्टेडियम युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है।

पहले दिन ही रोमांच चरम पर

टूर्नामेंट के पहले दिन दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच पलामू जिगलर्स बनाम छोटा नागपुर बुल, दूसरा मुकाबला लोहरदगा लायंस बनाम साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची के बीच खेला गया। दोनों मैचों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और आने वाले मुकाबलों को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी।

जिला छोटा है, लेकिन सोच और प्रतिभा बहुत बड़ी: धीरज प्रसाद साहू

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा भले ही जिला छोटा हो, लेकिन यहां की सोच, प्रतिभा और जुनून बहुत बड़ा है। हम कला और खेल के सच्चे प्रेमी हैं। पहले भी रवीना टंडन जैसी राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां यहां आ चुकी हैं। आज फिर लोहरदगा वासियों के लिए गर्व का क्षण है कि इतना भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन यहां हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोहरदगा से युवा आईपीएल, रणजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। जिले में रणजी खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, शूटिंग रेंज और आधुनिक स्टेडियम जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का हम पर पूरा विश्वास है। खेल संरचना के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन मिला है। हमारा संकल्प साफ है कि युवाओं, खिलाड़ियों और कलाकारों को मंच देना और लोहरदगा को खेल व संस्कृति के राष्ट्रीय मानचित्र पर ऊंचाई तक ले जाना।

झारखंड आना घर लौटने जैसा लगता है: अक्षरा सिंह

पत्रकारों से बातचीत में अक्षरा सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि जब भी मैं झारखंड आती हूं, ऐसा लगता है जैसे अपने घर आ रही हूं। यहां अपनापन है, गर्मजोशी है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी इस स्टेडियम में आ चुकी हैं, लेकिन हालिया बदलाव काबिले-तारीफ है। हाल ही में यहां फुटबॉल थीम पर विमेन-ओरिएंटेड फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पांच दिन तक इसी ग्राउंड में अभ्यास किया था। इतने कम समय में स्टेडियम का कायाकल्प युवाओं को खेल से जोड़ने वाला है। इसके लिए मैं डीपी साहू सर का दिल से धन्यवाद करती हूं। अक्षरा सिंह ने लोहरदगा के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस स्टेडियम का भरपूर उपयोग करें और जिले को नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करें। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में वे बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं और बहुत जल्द नागपुरी गीत भी लाने की योजना है।

बाकी सरप्राइज को सरप्राइज ही रहने दीजिए

ऐतिहासिक आयोजन, यादगार पल, कुल मिलाकर बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट न सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि लोहरदगा के सपनों, प्रतिभा और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा है। यह आयोजन जिले के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.