फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पोटका के गौडग्राम में राशन डीलर के घर से डेढ़ लाख की चोरी, सात ग्रामीणों पर आरोप

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के गौडग्राम स्थित सासनघुटू टोला में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कुंडी तोड़कर एक राशन डीलर के घर से नकद और जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के गौडग्राम स्थित सासनघुटू टोला में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कुंडी तोड़कर एक राशन डीलर के घर से नकद और जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही सात लोगों को नामजद करते हुए पोटका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित राशन डीलर मिकी हांसदा के अनुसार, चार फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे यह चोरी की वारदात हुई। घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अगले दिन जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि नगद 25 हजार रुपये के अलावा सोने और चांदी के कई जेवर गायब हैं।

चोरी गए सामानों में सोने की अंगूठी के दो जोड़े, सोने की चेन के दो जोड़े, कान के सोने के तीन जोड़े, नाक के चार जोड़े, चांदी की पायल के तीन जोड़े और चांदी की चूड़ियों के दो जोड़े शामिल हैं। कुल मिलाकर चोरी की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपनो शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

घटनास्थल पर ग्वालकाटा पंचायत की मुखिया वीणा मुंडा भी मौजूद रहीं। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी की इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं और सच्चाई क्या है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram