Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा नगर परिषद चुनाव में गरमाई राजनीति, रमेश खिरवाल का विकास विजन
Jharkhand

चाईबासा नगर परिषद चुनाव में गरमाई राजनीति, रमेश खिरवाल का विकास विजन

चाईबासा नगर परिषद चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने प्रेस वार्ता में रखी विकास व जनसंवाद की प्राथमिकताएं
By Samsul HaqueFebruary 7, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: चाईबासा नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह से तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के 9 प्रत्याशियों सहित सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिल चुका है। इसके बाद से सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर आम जनता से मुलाकात कर रहे हैं, उनसे बातचीत कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को चाईबासा नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा भी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान रमेश खिरवाल ने अपने विकास संबंधी विजन, प्राथमिकताओं और जनसंवाद की कार्ययोजना को विस्तार से रखा।

रमेश खिरवाल ने कहा कि यदि जनता उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर देती है, तो नगर परिषद की कार्यप्रणाली को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया जाएगा।

उन्होंने “सिंगल विंडो सिस्टम” लागू करने की बात कही, जिसके माध्यम से नगर परिषद से जुड़े विभिन्न कार्य एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे आम नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की बचत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से प्रत्येक वार्ड में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

रमेश खिरवाल ने स्पष्ट किया कि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में सड़क, नाली या अन्य निर्माण कार्य जनता की आवश्यकता और सहमति के अनुसार ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता पर थोपा नहीं जाएगा, बल्कि लोगों के सुझावों के आधार पर योजनाएं बनाई जाएंगी।

शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर उन्होंने प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक, पार्क और पुस्तकालय की व्यवस्था करने की बात कही। इसके साथ ही कम दरों पर सामुदायिक भवन के निर्माण की योजना भी साझा की, ताकि आम लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिल सके।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने रात्रि प्रहरी की बहाली का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा शहर के सभी तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की बात कही। नगर पालिका टैक्स से जुड़ी समस्याओं के समाधान, कर प्रणाली को सरल बनाने तथा फ्री होल्ड से संबंधित पहल करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

व्यापारिक विकास के लिए मंगलाहाट को हाईटेक बनाने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था विकसित करने की बात भी उन्होंने कही।

साथ ही विकास कार्यों के दौरान विस्थापित परिवारों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नगर परिषद चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.