Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मानगो मेयर चुनाव में जदयू का दावा मजबूत, भाजपा से सीट छोड़ने का दबाव तेज
Jharkhand

मानगो मेयर चुनाव में जदयू का दावा मजबूत, भाजपा से सीट छोड़ने का दबाव तेज

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 1, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद पर अपना दावा ठोकते हुए भारतीय जनता पार्टी से यह आग्रह किया है कि एनडीए के घटक दल के रूप में यह सीट जदयू के लिए छोड़ी जाए, ताकि पार्टी अपने सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतार सके। जदयू का कहना है कि उसके पास मानगो मेयर पद के लिए एक से अधिक मजबूत दावेदार मौजूद हैं, जिनके आधार पर एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

रविवार को जनता दल (यूनाइटेड), जमशेदपुर महानगर के प्रमुख नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की और इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुलाकात करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू तथा युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह शामिल थे। बैठक में जदयू नेताओं ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि मानगो नगर निगम के मेयर पद की सीट जनता दल (यूनाइटेड) को दी जाए।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि एनडीए की ओर से मेयर पद के लिए एक ही उम्मीदवार मैदान में उतरे, जो संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक आधार, जनसमर्थन और कार्यकर्ता बल के साथ चुनाव लड़े। जदयू नेताओं ने कहा कि यदि एनडीए एकजुट होकर सशक्त प्रत्याशी उतारता है तो जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

विधायक सरयू राय ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से इस विषय को लेकर बातचीत हुई है और इस पर भाजपा नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जदयू कार्यकर्ताओं की भावना और मांग को भाजपा नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखेंगे तथा इस मुद्दे पर आदित्य साहू से पुनः चर्चा करेंगे।

बैठक में शामिल नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जदयू की संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और जनाधार को ध्यान में रखते हुए मानगो मेयर सीट को लेकर न्यायोचित और सम्मानजनक निर्णय लेगा।

इस दौरान नेताओं ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी को ढाल बनाकर निर्लज्जता पूर्वक मानगो नगर निगम का मेयर चुनाव लड़ रहे हैं तथा मेयर पति बनने की कोशिश कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि मंत्री रहते हुए उनके भ्रष्टाचार और भ्रष्ट आचरण से जनता भली-भांति परिचित है। मानगो की जनता ऐसे उम्मीदवार को सबक सिखाए, इसके लिए एनडीए को एकजुट होकर एक मजबूत और ईमानदार प्रत्याशी मैदान में उतारना जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.