फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

इच्छापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और डेटोनेटर के साथ युवक गिरफ्तार

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर के लाइन टोला में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर के लाइन टोला में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे के रूप में हुई है, जो लाइन टोला, इच्छापुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए शुक्रवार को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक अवैध हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में संलग्न है। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित कर इच्छापुर में घेराबंदी की गई। छापेमारी के दौरान युवक को रंगे हाथ दबोच लिया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : टाटानगर से आदित्यपुर शिफ्ट हुई कई ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे और लकड़ी से बना एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने दो जीपीएस सिस्टम और दो डेटोनेटर बॉक्स भी जब्त किए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है ताकि इनके उपयोग और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध पूर्व के आपराधिक मामलों से भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से आरआईटी थाने में कई केस दर्ज हैं। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे तत्वों पर कार्रवाई और तेज की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram