फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाल अधिकार और करुणा के संदेश के साथ मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, उनकी नई पुस्तक “करुणा: द पावर ऑफ कंप्लशन”

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, उनकी नई पुस्तक “करुणा: द पावर ऑफ कंप्लशन” तथा बाल ग्राम का वर्ष 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया।

भेंट के दौरान श्री सेंगर ने ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों, गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चों के अधिकारों और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर स्वयं कैलाश सत्यार्थी से संवाद किया और समाज में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके सतत संघर्ष की प्रशंसा की। इस अवसर पर मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram