फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का विदाई समारोह बना यादगार, रंगारंग प्रस्तुति

Bokaro news:- एन०पी०टीचर्स ट्रेनींग काँलेज,चिरा चास,बोकारो में 20th January, 2026, बुधवार को सत्र 2023 -25 बीएड एवं डीएलएड छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव प्रमोद सिंह पांडा इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अनीता सिंह एवं एन पी एजुकेशनल वेलफेयर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- एन०पी०टीचर्स ट्रेनींग काँलेज,चिरा चास,बोकारो में 20th January, 2026, बुधवार को सत्र 2023 -25 बीएड एवं डीएलएड छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव प्रमोद सिंह पांडा इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अनीता सिंह एवं एन पी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर सचिव प्रमोद सिंह ने महाविद्यालय के पास आउट छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं एक चरित्रवान शिक्षक बनकर महाविद्यालय का नाम रोशन करे शिक्षक समाज का आईना होता है अतः आप ज्ञान कौशल एवं एक ईमानदार छवि का नेतृत्वकर्ता बने महाविद्यालय के एचओडी संजीव कुमार ने कहा कि आप छात्रों के भविष्य निर्माण करता है अतः आप जो कुछ भी इस महाविद्यालय से शिक्षा के द्वारा प्राप्त किए हैं उन्हें अब अपनी दूसरी पारी में इसे दिखाने का अवसर आ गया है।

साथ ही उन्होंने सभी को एक ईमानदार और जिम्मेदार इंसान बनने का भी अपील किया। सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का मंच संचालन बीएड सत्र 2024 -26 के छात्र राहुल कुमार और जितेंद्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुत किए गए इसके साथ मिस्टर एंड मिस डिसिप्लिन राजकुमार एवं वारान्य मिस्टर फैशनएंड मिस फैशन आईकॉन अमन एवं रितु रेगुलर स्टूडेंट डीएलएड की पूजा मिस्टर एवं मिस फेयरवेल अफरोज तथा सृष्टि एवं मिस्टर एवं मिस परफेक्ट देव कलीम एवं निधि तथा इंटरटेनमेंट ऑफ़ द सेशन संजर को दिया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय में संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. आर. एन शर्मा, और काँलेज के विभिन्न शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी प्रो० रूपलता सिंह, प्रो०सीमा सिंह, प्रो० संचिता गोस्वामी, प्रो० दीपशिखा, प्रो० अखिलेश कुमार, प्रो० भारती कुमारी, प्रो० नीलू कुमारी, प्रोo प्रदीप सिंह अनामिका कुमारी इत्यादि ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram