Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चांद नजर नहीं आया, 3 फरवरी को मनाई जाएगी शब-ए-बरात
Jharkhand

चांद नजर नहीं आया, 3 फरवरी को मनाई जाएगी शब-ए-बरात

By Samsul HaqueJanuary 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड में शाबान उल-मुअज्जम 1447 हिजरी का चांद नजर नहीं आने के बाद शब-ए-बरात की तारीख को लेकर स्थिति साफ हो गई है। इदारा-ए-शरिया झारखंड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को शब-ए-बरात मनाई जाएगी।

इदारा-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिज़वी ने बताया कि सोमवार, 19 जनवरी 2026 को 29 रजब 1447 हिजरी के मौके पर झारखंड के 70 से अधिक स्थानों पर शाबान महीने का चांद देखने की व्यवस्था की गई थी।

70 से ज्यादा जगहों पर की गई चांद देखने की व्यवस्था

रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, गोड्डा, दुमका, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, डाल्टेनगंज, राजमहल, चतरा, गुमला, जामताड़ा, लोहरदगा सहित कई जिलों में चांद देखने का इंतजाम किया गया था। मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन कहीं से भी शाबान उल-मुअज्जम का चांद नजर आने की पुष्टि नहीं हुई।

21 जनवरी से शुरू होगा शाबान महीना

चांद नजर नहीं आने के कारण क़ाज़ियाने शरीयत, दारुल क़ज़ा, इदारा-ए-शरिया झारखंड अल-जामिअतुल क़ादरिया इस्लामी मरकज़, हिंदपीढ़ी, रांची की ओर से यह निर्णय लिया गया कि बुधवार, 21 जनवरी 2026 को शाबान उल-मुअज्जम की पहली तारीख होगी।

3 फरवरी की रात होगी शब-ए-बरात

इस गणना के अनुसार मंगलवार, 3 फरवरी को शाबान उल-मुअज्जम का 14वां दिन होगा और उसी दिन सूरज ढलने के बाद आने वाली रात शब-ए-बरात की होगी। इस रात को इस्लाम में इबादत, दुआ, मग़फिरत और मरहूमीन के लिए दुआओं की खास अहमियत मानी जाती है।

इदारा-ए-शरिया ने आम मुसलमानों से अपील की है कि वे इस मुबारक रात में इबादत, नमाज़, क़ुरआन की तिलावत और दुआओं का एहतमाम करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.