फॉण्ट कनवर्टर NEW

26 जनवरी से पहले घाघरा में हलचल, बैठक में तय हुआ हर संस्थान का समय

Ghaghra Gumla news: गणतंत्र दिवस समारोह को प्रखंड में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ghaghra Gumla news: गणतंत्र दिवस समारोह को प्रखंड में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर झंडोतोलन की समय-सारणी (शेड्यूल) को अंतिम रूप दिया गया।

​बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय पर झंडोतोलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले सुबह 8:00 बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा, जबकि अंतिम कार्यक्रम सुबह 10:35 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में संपन्न होगा।

*​संस्थानवारसमय-सारणी इस प्रकार है:*

​08:00 बजे: प्रखंड सह अंचल कार्यालय
​08:15 बजे: महात्मा गांधी पुस्तकालय
​08:25 बजे: पशुपालन कार्यालय
​08:35 बजे: पंचायत सचिवालय
​08:50 बजे: घाघरा थाना
​09:05 बजे: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)
​09:10 बजे: कल्याणकारी मानव विकास संस्थान
​09:15 बजे: एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय
​09:25 बजे: शहीद देवनारायण भगत स्मारक (चांदनी चौक)
​09:45 बजे: प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय
​09:55 बजे: मध्य विद्यालय घाघरा
​10:05 बजे: टाना भगत इंटर कॉलेज
​10:20 बजे: शहीद संतोष उरांव स्मारक (स्मृति चपका)
​10:35 बजे: कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय

​बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सविता देवी,पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सीमा एक्का, कृषि पदाधिकारी शंकर खेरवार, एसआई विकास कुमार, ज्ञानरंजन सहित क्षेत्र के कई अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram