फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक से टकराई कार के उड़े परखच्चे

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के पास सुबह करीब सात बजे एक कार और अनाज से लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के पास सुबह करीब सात बजे एक कार और अनाज से लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार बनी लोहे का ढेर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और ड्राइवर वाहन के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए रास्ता साफ कराया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।

मृतक की पहचान, ट्रक चालक हिरासत में

पुलिस ने मृतक की पहचान अशोक कुमार खलखो (पिता पीटर खलखो) के रूप में की है, जो रिगनिटोली गांव के रहने वाले थे। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर JH01Q 3111 बताया गया है। वहीं ट्रक का नंबर JH02W 7481 है, जो राशन का चावल लेकर जा रहा था।

ट्रक चालक, जो खुद को दक्षिणेश्वर बंगाली बता रहा है, को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है। उसका कहना है कि हादसे के समय कार चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। ट्रक चालक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram