फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Bokaro news:- बोकारो जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन बोकारो स्थित सर्किट हाउस में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी सुश्री नवनीत कौर, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं बोकारो जिला

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- बोकारो जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन बोकारो स्थित सर्किट हाउस में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी सुश्री नवनीत कौर, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बोकारो जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अक्षय पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के बोकारो आगमन पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के दौरान अक्षय पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी तथा युवाओं की भागीदारी संगठन में लगातार बढ़ेगी। उन्होंने संगठन के विस्तार और युवाओं को जोड़ने की दिशा में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश भारद्वाज ने की। बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जिला कमेटी के सदस्य, विधानसभा अध्यक्षगण, प्रखंड अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में समर्पित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram