फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रविवार की सुबह बड़ी कार्रवाई, गुड़ागांव में अवैध शराब कारोबार ध्वस्त

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की। झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ागांव में की गई छापेमारी से शराब माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की। झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ागांव में की गई छापेमारी से शराब माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई।

उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया गया।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की भनक लगते ही भट्ठियों के संचालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। यह पूरी कार्रवाई उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई।उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध देशी शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram