फॉण्ट कनवर्टर NEW

शीतलहर के बीच मदद का हाथ, लालमुनी पूर्ति ने बांटे कंबल

Chaibasa News: एस. आर. रुंगटा के सौजन्य से जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। रविवार को नीमडीह पंचायत अंतर्गत पुराना चाईबासा गांव में 100 परिवारों के बीच कंबल बांटे गए। इस अवसर पर लालमुनी पूर्ति ने कहा कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: एस. आर. रुंगटा के सौजन्य से जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। रविवार को नीमडीह पंचायत अंतर्गत पुराना चाईबासा गांव में 100 परिवारों के बीच कंबल बांटे गए।

इस अवसर पर लालमुनी पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों और अनाथ बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने, ठंड से बचाव करने तथा बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा।

कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई। कार्यक्रम में हरीश देवगम, जयश्री देवगम, राजकुमार दास, सुदर्शन गोप, गणेश गोप, नंद किशोर देवगम, बुंडू देवगम, नारायण देवगम, गानों देवगम, बुआय देवगम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram