Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रेलवे स्टेशन पर ‘नन्हें फरिश्ते’ अभियान में दो नाबालिग बच्चियां सुरक्षित बरामद
#Trending

रेलवे स्टेशन पर ‘नन्हें फरिश्ते’ अभियान में दो नाबालिग बच्चियां सुरक्षित बरामद

By Muzaffar HussainJanuary 9, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मानव तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को ‘नन्हें फरिश्ते’ अभियान के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर संयुक्त गहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या-2 से दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट रांची की मानव तस्करी विरोधी इकाई द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर टीम और रांची अपराध आसूचना शाखा के सहयोग से की गई। अभियान के दौरान दोनों बच्चियां संदिग्ध अवस्था में अकेली बैठी मिलीं। आरपीएफ टीम ने संवेदनशीलता के साथ बातचीत की तो पता चला कि वे खूंटी जिले की रहने वाली हैं और घरेलू काम की तलाश में घर से रांची पहुंची थीं। दस्तावेजों के सत्यापन में पुष्टि हुई कि दोनों नाबालिग हैं।

इसके बाद आरपीएफ ने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानव तस्करी निरोधक कानूनों के तहत आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात दोनों बच्चियों को चाइल्डलाइन रांची के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उन्हें संरक्षण, परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ‘नन्हें फरिश्ते’ अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में बच्चों को तस्करी, बाल श्रम और शोषण से बचाना है। इसके तहत रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि संदिग्ध अवस्था में दिखने वाले बच्चों की सूचना तुरंत आरपीएफ या चाइल्डलाइन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पिठौरिया थाना पुलिस ने खनिज तस्करी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार*

July 13, 2026

गिद्धौर थाना से निलंबित हुए एसआई अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, उठने लगे सवाल चतरा जिले के गिद्धौर थाना से निलंबित किए गए एसआई अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना का प्रभारी बनाए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके नए पदस्थापन को लेकर आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता पूर्व में गिद्धौर थाना में पदस्थापित थे, जहां एक मामले को लेकर उन्हें निलंबित किया गया था। अब विभागीय आदेश के बाद उन्हें सिमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि निलंबन झेल चुके अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आधार पर दी गई। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं और नियमों के तहत की जाती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि किसी अधिकारी पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, तो ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है ताकि पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रहे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सिमरिया थाना में नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।।

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

RECENT ADDA.

पिठौरिया थाना पुलिस ने खनिज तस्करी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार*

July 13, 2026

बादाम खाने का सही तरीका जानिए, तभी मिलेगा दिमाग और शरीर को पूरा फायदा

July 13, 2026

गिद्धौर थाना से निलंबित हुए एसआई अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, उठने लगे सवाल चतरा जिले के गिद्धौर थाना से निलंबित किए गए एसआई अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना का प्रभारी बनाए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके नए पदस्थापन को लेकर आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता पूर्व में गिद्धौर थाना में पदस्थापित थे, जहां एक मामले को लेकर उन्हें निलंबित किया गया था। अब विभागीय आदेश के बाद उन्हें सिमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि निलंबन झेल चुके अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आधार पर दी गई। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं और नियमों के तहत की जाती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि किसी अधिकारी पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, तो ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है ताकि पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रहे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सिमरिया थाना में नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।।

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

बारिश में मक्खियों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.