फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

खेलों और मुस्कान से सजा चाईबासा, जागृति शाखा की पिकनिक चर्चा में

Chaibasa News: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से सामाजिक पिकनिक ‘मिलन से मुस्कान तक’ का आयोजन किया गया। इस पिकनिक में मंच से जुड़े सदस्यों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक आपसी मेलजोल को बढ़ाना और सभी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से सामाजिक पिकनिक ‘मिलन से मुस्कान तक’ का आयोजन किया गया। इस पिकनिक में मंच से जुड़े सदस्यों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक आपसी मेलजोल को बढ़ाना और सभी के बीच आनंद एवं उत्साह का माहौल बनाना था।

पिकनिक के दौरान उपस्थित सदस्यों और बच्चों के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी ने खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेलों के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों और सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और उमंग देखते ही बनती थी।
इस सामाजिक पिकनिक का आयोजन मंच की अध्यक्षा चंदा अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जालान, सचिन अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा फिरोजीवाला, कार्यक्रम संयोजक ममता जिंदल, प्रेस प्रभारी खुशबू दोदराजका उपस्थित रहीं।

इसके अलावा सलाहकार समिति की सदस्य स्नेहा लता अग्रवाल, अन्नपूर्णा शर्मा सहित मंच की अन्य सदस्यगण भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
मंच की ओर से कहा गया कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और परिवारों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ता है। भविष्य में भी मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram