फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कपाली में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो बाइक संग युवक गिरफ्तार

कपाली। सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

कपाली। सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेदपुर के मानगो निवासी करीब 25 वर्षीय जुनैद फिरोज के रूप में हुई है, जो लंबे समय से कपाली और आसपास के इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि हिम्मतनगर तैलंगी तालाब के पास एक युवक घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहा है। सूचना पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर ओपी लाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर कपाली व आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी करता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक साथी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। कपाली ओपी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram