Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»टोटो से शराब तस्करी का खुलासा, चाईबासा में दो आरोपी धराए
Jharkhand

टोटो से शराब तस्करी का खुलासा, चाईबासा में दो आरोपी धराए

By Samsul HaqueJanuary 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस द्वारा नशा उन्मूलन अभियान के तहत मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 4 जनवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला की ओर से कुछ लोग टोटो गाड़ी में अवैध विदेशी मिलावटी शराब लेकर बिक्री के लिए चाईबासा आ रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहा पुल के पास एक लाल रंग का टोटो (संख्या JH06U-2668) को रोका।

इस खबर को भी पढ़ें : जंगल के बीच में छिपा था गुप्त अड्डा… उजागर होते ही सब हुए हैरान, जानें

जांच के दौरान टोटो के पीछे वाली सीट के पास एक पीला एवं हल्का नीला रंग का प्लास्टिक बोरा बंधा हुआ पाया गया। टोटो चालक ने अपना नाम रवि दास, उम्र 28 वर्ष, पिता कुन्जों दास, निवासी बासा टोन्टो, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा बताया। उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम बन्धुवा टोप्पो, उम्र 34 वर्ष, पिता स्वर्गीय सोराय टोप्पो, निवासी बासा टोन्टो, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा बताया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि बोरे में अवैध मिलावटी अंग्रेजी शराब है। बोरा खोलने पर दो खाखी रंग के कार्टून मिले, जिनमें एक कार्टून से BLACK TIGER WHISKY 750 एमएल की 12 बोतलें तथा दूसरे कार्टून से KING’S GOLD SPECIAL WHISKY 750 एमएल की 12 बोतलें बरामद की गईं।

अवैध शराब की खरीद-बिक्री एवं परिवहन करना अपराध होने के कारण दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 04.01.2026 के तहत धारा 274/275 बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापामारी दल में पु०अ०नि० पंकज चौधरी, पु०अ०नि० चंद्रशेखर, पु०अ०नि० धनंजय सिंह, स०अ०नि० जीतु करमाली एवं सदर थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बन्धुवा टोप्पो का पूर्व में भी उत्पाद अधिनियम के तहत आपराधिक इतिहास रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

RECENT ADDA.

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

कल्याण विभाग ने बांटीं साइकिलें, 62 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

July 8, 2026

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.