फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जैन समाज की ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा, कोडरमा के युवाओं ने किया प्रस्थान

Koderama News: दिगम्बर जैन समाज कोडरमा के युवा तीर्थ यात्रा कर रहे है । युवा संगठन 71 सदस्यो का एक जत्था जैन युवक समिति के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक जैन गंगवाल,मंत्री विकास जैन सेठी के नेतृत्व में जैन धर्म के बाईसवें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 नेमिनाथ भगवान

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Koderama News: दिगम्बर जैन समाज कोडरमा के युवा तीर्थ यात्रा कर रहे है । युवा संगठन 71 सदस्यो का एक जत्था जैन युवक समिति के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक जैन गंगवाल,मंत्री विकास जैन सेठी के नेतृत्व में जैन धर्म के बाईसवें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 नेमिनाथ भगवान के निर्वाण भूमि गिरनार तीर्थ के उजयन्त पर्वत में विराजमान साक्षात चरण का दर्शन हेतु रवाना हुआ । ज्ञात हो कि गुजरात के जूनागढ़ नगरी में जैन धर्म का एक ऐतिहासिक तीर्थ गिरनार है । यह जत्था वहाँ जाकर जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर गिरनार में मोक्ष प्राप्त करने वाले 1008 श्री नेमिनाथ भगवान के विशेष दर्शन में शामिल होकर अभिषेक,शांतिधारा, पूजन दर्शन कर सभी अपने जीवन को धन्य बनाएंगे । साथ ही युवा सदस्य आस पास के गुजरात के जैन तीर्थ पावागढ़, देवपुरी,महुवा,घोघा, आदि कई मंदिरों का दर्शन करते हुये तारंगा तीर्थ का दर्शन करेंगे ।जैन संत राजिम छत्तीसगढ़ में विराजमान 108 मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महामुनिराज ने कहा कि जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर का 5 कल्याण गिरनार में हुए थे और गिरनार तीर्थ जैन समाज की सबसे पूज्यनीय भूमि है । जैन समाज की शान है,105 बिभा श्री माता जी ने कहा कि तीर्थस्थलों का दर्शन करने से कई गुणा पुण्य अर्जित होता है सबसे ज्यादा पुण्य तीर्थ का दर्शन करने और कराने में आता है ।सभी यात्रियों को बहुत बहुत मंगल आशीर्वाद दिया ।साथ ही समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,सह मंत्री जैन राज छाबड़ा,युवा सुरेश जैन झांझरी,बिजय जैन,सुबोध जैन गंगवाल,सरोज जैन पापड़ीवाल,दिलीप जैन छाबड़ा,विजय-नीमा जैन छाबड़ा,मैत्री समूह के सदस्य गण,महिला संगठन की मंत्राणी आशा जैन गंगवाल,वार्ड पार्षद पिंकी जैन ,नीलम जैन सेठी आदि ने सभी को मंगलमय यात्रा की बधाई दी।इस यात्रा में विशेष रूप से विवेक-प्राची जैन सेठी,विवेक-प्रियन्का जैन छाबड़ा,शैलेश-दिब्या जैन छाबड़ा,अतुल- अंजली जैन छाबड़ा,अक्षय-सोना जैन छाबड़ा,रांची से अंकुर-आकांक्षा जैन पापड़ीवाल,कोलकोत्ता से,हजारीबाग से भी शामिल हैं।
कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने सभी यात्रियों को बधाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram