फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में रक्तदान का महाअभियान, 150 लोगों ने किया जीवनदान

Bokaro News: शुक्रवार को सिविल डिफेंस बोकारो की ओर से पुपुंकी आश्रम चास में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक सौ पचास लोगों ने रक्त दान किया। यह आयोजन श्री श्री बाबा मुनि स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: शुक्रवार को सिविल डिफेंस बोकारो की ओर से पुपुंकी आश्रम चास में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक सौ पचास लोगों ने रक्त दान किया। यह आयोजन श्री श्री बाबा मुनि स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। ज्ञातव्य रहे कि सिविल डिफेंस बोकारो की ओर से दस दिनों का फर्स्ट एड का शिविर भी आयोजित किया गया है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का इलाज़ मुफ्त में किया जा रहा है। उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा के पहल पर डॉ एस पी वर्मा के अथक प्रयास से संभव हो पाया। इस रक्त दान शिविर में सिविल सर्जन बोकारो अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर सदर अस्पताल एवं के एम मेमोरियल ब्लड सेंटर तथा आकाश अस्पताल चास के सहयोग से रक्त संग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ पूजा वर्मा, डॉ सेराज अहमद , डॉ सौरदीप सरकार, डॉ अरविंद कुमार,डॉ वीणा कुमारी, डॉ निशांत कुमार, श्री राजेंद्र प्रसाद, तुम्पा कुमारी, आशा राय, महेश कुमार, राज कुमार, अर्पणा चक्रवर्ती, इत्यादि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram