फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मानगो डिमना में चोरी की वारदात, नकदी व सामान लेकर फरार चोर

Jamshedpur News: मानगो डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार में गुरुवार रात चोरों ने एक राशन दुकान को निशाना बनाते हुए ताला और कुंडी काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकद रुपये और घरेलू उपयोग के सामान लेकर फरार हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News:  मानगो डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार में गुरुवार रात चोरों ने एक राशन दुकान को निशाना बनाते हुए ताला और कुंडी काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकद रुपये और घरेलू उपयोग के सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चावल बाजार के प्रवेश पथ पर स्थित विकास गुप्ता की राशन दुकान में देर रात चोरों ने कटर की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी काट दी। शुक्रवार सुबह जब विकास गुप्ता अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है, दुकान के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और गल्ले में रखे रुपये गायब हैं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वे रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। महाजन को देने के लिए उन्होंने गल्ले में करीब 20 हजार रुपये रखे थे, जिसे चोर निकाल ले गए। इसके अलावा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य का घरेलू उपयोगी सामान भी चोरी कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को चोरी की सूचना देते हुए बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताई। विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और अवैध नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram