फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला कॉलेज चाईबासा की लालमती देवगम का राज्य युवा महोत्सव में चयन

Chaibasa News; चाईबासा स्थित महिला कॉलेज की भूगोल विभाग की छात्रा लालमती देवगम का चयन राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2026 के लिए किया गया है। यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। लालमती

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News;  चाईबासा स्थित महिला कॉलेज की भूगोल विभाग की छात्रा लालमती देवगम का चयन राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2026 के लिए किया गया है। यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा।
लालमती देवगम ने जिला स्तर पर कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद प्रमंडल स्तर पर भी उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। वहीं प्रमंडल स्तर पर सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला कॉलेज बी.एड. की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महिला कॉलेज की उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं:
युवा लोकनृत्य में सोनी एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लोकगीत प्रतियोगिता में मुक्ता सुंडी एवं उनकी टीम द्वितीय स्थान पर रहीं।
कविता लेखन में लालमती देवगम प्रथम स्थान पर रहीं।
पेंटिंग प्रतियोगिता में दीक्षा कुमारी गोप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कविता लेखन में ही प्रितिका कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित लालमती देवगम 26 दिसंबर 2025 को रांची रवाना हो चुकी हैं। खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन 27 दिसंबर 2025 को आड्रे हाउस, रांची में किया जाएगा।
महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीति बाला सिन्हा एवं समस्त प्राध्यापकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्या ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महिला कॉलेज की छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होना गर्व की बात है।
एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर सह जिला नोडल ऑफिसर डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि लालमती की कविता में भावनाओं, विचारों और अनुभवों की सशक्त अभिव्यक्ति देखने को मिलती है, जो पाठकों को गहराई से प्रभावित करती है।
भूगोल विभागाध्यक्ष मनीषा बिरुवा ने भी लालमती को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डॉ. अंजू बाला खाखा, प्रो. डोरिस मिंज, प्रो. संगीता लकड़ा, डॉ. रूबी कुमारी, प्रो. सोना माई सुंडी, लक्ष्मी गोप, दिव्या शर्मा, सुमन कुमारी, शताब्दी दत्ता एवं स्मिता ठाकुर उपस्थित थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram