फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर तिरंगा पार्क में दीपोत्सव व श्रद्धांजलि

Bokaro News: अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर भाजपा बोकारो जिला द्वारा तिरंगा पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के पास दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने की बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bokaro News: अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर भाजपा बोकारो जिला द्वारा तिरंगा पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के पास दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने की बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मुख्य अतिथि उपस्थित
पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा में समर्पित कर भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया। वे भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे, जिनका व्यक्तित्व, विचार और कृतित्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। अटल जी की शताब्दी जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है।

जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन के लिए समर्पित रहा। पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पवित्रता के साथ उन्होंने जिस राजनीति की परंपरा स्थापित की, वह अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में धीरज झा, संजय त्यागी, टींकू तापडिया, अवधेश यादव, बैद्यनाथ प्रसाद, अनिल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, धनंजय चौबे, विनय किशोर, मंतोष ठाकुर, अमित सिंह, गोलू उपाध्याय, मोनू अग्रवाल, जितेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद, विकाश कुमार,
पन्ना लााल काण्डु , ब्रज दुबे, हरीश चन्द्र सिंह प्रकाश प्रमाणिक, अमित कुमार, पीयूष गौरव, धर्मेन्द्र महथा,,रिंकू सिंह,सरदार तेजपाल सिंह ,रंजन यादव , सोनू सिंह, रमन सिंह, कुणाल कश्यप आदि मौजूद रहे ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram