फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ अवॉर्ड: बोकारो स्टील में कर्मियों की मेहनत को सलाम

Bokaro News; मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में वर्ष 2025 के नवंबर माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के “बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संयंत्र के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं विशिष्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bokaro News; मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में वर्ष 2025 के नवंबर माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के “बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संयंत्र के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं विशिष्ट योगदान देने वाले कुल आठ (08) कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित कर्मचारियों में हैवी मेंटेनेंस मैकेनिकल विभाग के श्री महावीर चमार, एसएमएस–II एवं सीसीएस विभाग के श्री प्रवीण कुमार, आई एंड ए विभाग के श्री अमरलोक कुमार, हॉट स्ट्रिप मिल विभाग के श्री बिद्याधर घोष, सीआरएम–1 एवं 2 के श्री वकील प्रसाद दास, सिंटर प्लांट के श्री अली इमाम अंसारी, आरएम एवं एमएचपी विभाग के श्री नारायण मांझी तथा टीई-सिक्योरिटी विभाग के श्री मनीष दीपांकज शामिल हैं.

 

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) श्री अनूप कुमार दत्त तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अंजनी कुमार शरण सहित संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी, पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.

 

मानव संसाधन विभाग की सहायक प्रबंधक सुश्री सोनाली गुप्ता ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया. तत्पश्चात अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों की सफलता में उनके परिवारजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है. उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण एवं समर्पण भाव से कार्य करें. अपने संबोधन में अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री प्रिय रंजन ने सभी कर्मचारियों को यह संदेश दिया कि किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य के निष्पादन के दौरान सुरक्षा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग की सहायक प्रबंधक सुश्री प्रगति कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री नितेश रंजन ने किया.

—

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram