फॉण्ट कनवर्टर NEW

डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसल आकलन होगा अधिक सटीक

चैनपुर गुमला:-कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, गुमला के निर्देशानुसार मंगलवार को चैनपुर प्रखंड स्थित आत्मा कार्यालय में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से कृषि भूमि का सटीक सर्वेक्षण करना और फसल

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर गुमला:-कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, गुमला के निर्देशानुसार मंगलवार को चैनपुर प्रखंड स्थित आत्मा कार्यालय में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से कृषि भूमि का सटीक सर्वेक्षण करना और फसल क्षेत्र का वास्तविक आकलन सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से किसानों की कृषि भूमि का सत्यापन किया जाएगा, जिससे भविष्य में सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ सही किसानों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जा सकेगा। यह प्रणाली फसल आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाएगी और योजना निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी की उपस्थिति रही। इसके अलावा किसान मित्र, प्रगतिशील कृषक, जेएसएलपीएस की क्षेत्रीय दीदियां, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम राजेंद्र तिर्की, एटीएम आशीष सिंह एवं अनुकम्पा कुमारी शामिल हुए। एग्री क्लिनिक के प्रतिनिधि देवेंद्र जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों ने डिजिटल ऐप के माध्यम से खेतों का विवरण दर्ज करने, फसल की जानकारी अपलोड करने और सर्वे प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों को विस्तार से समझाया। उपस्थित प्रतिभागियों को मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, किसान मित्र और विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने डिजिटल क्रॉप सर्वे को कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram