फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके में कड़ाके की ठंड, दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे लोग

Ranchi News: रांची जिले के कांके क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को दिन के समय भी कड़ाके

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची जिले के कांके क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को दिन के समय भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह ही नहीं, बल्कि दोपहर में भी लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं।

कांके ब्लॉक चौक, पिठोरिया चौक, बाजार क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह लोग लकड़ी और कचरे से अलाव जलाकर हाथ सेंकते दिख रहे हैं। खासकर मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, ठेला दुकानदार और बुजुर्गों को ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह जल्दी काम पर निकलने वालों के लिए ठंड किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ठंड के कारण बाजार में भीड़ कम हो गई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग पशुओं को भी ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं। कई जगहों पर लोग पुराने कपड़े, प्लास्टिक और बोरी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लाइफ लाइन मेडिकल कांके के संचालक पंकज केशरी ने कहा की  बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड से सर्दी-खांसी, बुखार और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनने, गर्म भोजन करने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और ठंड से बचाव के अन्य इंतजाम करने की मांग की है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram