Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर बना कत्लगाह; नशे की लत और मारपीट ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

ramgarh kills husband

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले से घरेलू हिंसा के खौफनाक अंजाम की एक बड़ी खबर सामने आई है। बासल थाना क्षेत्र के लेम गांव (महली टोला) में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी किरण उरांव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

नशे की लत और हर रोज की कलह: मौत की वजह

मृतक की पहचान अशोक उरांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, अशोक को शराब की बुरी लत थी। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर आता और पत्नी किरण के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। जुल्म से परेशान होकर किरण कई बार अपने मायके भी चली गई थी, लेकिन बच्चों की खातिर वह वापस लौट आती थी। शुक्रवार को भी अशोक नशे में घर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत

हथौड़े के वार से बचने के लिए उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि अशोक ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला करने की कोशिश की थी। खुद को बचाने की जद्दोजहद में किरण ने पास ही पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और अशोक पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगते ही अशोक जमीन पर गिर पड़ा और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है और मां अब सलाखों के पीछे है। बासल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें