अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां के निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे दुखद दिन बताया और कहा कि उनकी मां अब हमेशा के लिए भगवान के चरणों में विलीन हो गई हैं।
आज हमारे जीवन का सबसे दुःखद दिन है। पूज्य माताजी हम सबको छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गईं।
आज शाम 5 बजे पार्थिव शरीर पैतृक आवास, ढाका मोड़ पहुंचेगा।
कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। 🙏#मां pic.twitter.com/Sa5YAtdpeP— Sanjay Prasad Yadav (@SPYadavGodda) December 16, 2025
संजय प्रसाद यादव ने अपनी पोस्ट में मां के प्रति गहरा प्रेम व्यक्त करते हुए लिखा कि, भले ही मां का साया उनके सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ बना रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति की कामना भी की।
आज शाम पैतृक आवास, कल सुल्तानगंज घाट पर अंतिम विदाई
मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास ढाका मोड़ पहुंचेगा, जहां परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
दिवंगत मां का अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा। मंत्री के परिवार ने इस दुख की घड़ी में सभी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की मार्मिक अपील की है।

