अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : अंजुमन के मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर में शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें JSSC CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाइब्रेरी के कन्वेनर मो. लतीफ आलम ने की।
उन्होंने सफल उम्मीदवारों आमिर फिरदौस (ASO), भाग्यदीप कुमार राम (ASO), बिमल उरांव (ASO), अजहर खान (ASO), मोहम्मद जावेद आलम (BSO), अजहर महमूद (ASO), आशिक अंसारी (BSO), अकरम अंसारी (BWO) और मोहम्मद फिरदौस (BSO) को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लतीफ आलम ने कहा कि मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक योगदान दे रहा है। यहां छात्रों को उपलब्ध संसाधनों के बीच बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में भी यहां के लगभग 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला था, जबकि कुल 45 उम्मीदवार सफल घोषित हुए थे।
मौके पर अंजुमन इस्लामिया रांची के सदस्य नूर आलम ने सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लतीफ आलम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।
कार्यक्रम में अरशद जेया, शादाब खान, मो. इकबाल, नूर आलम, मो. अफजल, मुदस्सिर एहरार, मो. शाहबाज, मैन नैयर और मो. हैदर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

