अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chatra News: चतरा पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम ने गिद्धौर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। लोटार डैम से रोहमर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। इनके पास से 3.12 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिद्धौर के पप्पू कुमार (उम्र 19 वर्ष) और बबलू कुमार महतो (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

