अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गुमला में 5 एवं 6 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय टीएलएम आधारित कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन डायट की प्राचार्या श्रीमती प्रियाश्री भगत, संकाय सदस्यों तथा उपस्थित शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य श्री कुमार सुन्दरम भारद्वाज ने किया।
कार्यशाला के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 120 शिक्षकों ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक से बढ़कर एक टीएलएम तैयार किए। दूसरे दिन प्राचार्या श्रीमती प्रियाश्री भगत, संकाय सदस्य श्री कुमार सुन्दरम भारद्वाज, डॉ. रंजना सिंह, श्री सतीश कुमार पांडेय एवं श्री घनश्याम महतो ने सभी टीएलएम का निरीक्षण कर नवाचार को सराहा।
समापन सत्र में प्राचार्या ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा निर्मित टीएलएम विद्यार्थियों की समझ को विकसित करने तथा कक्षाओं में सक्रिय अधिगम को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे। कई टीएलएम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए थे।
कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन का सहयोग भी प्राप्त हुआ।

