फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में नशे के सौदागर धरे गए: 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4 तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के मकसद से पुलिस ने एक बड़ी और पुख्ता कार्रवाई की है। गोविंदपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ब्राउन शुगर की खरीदी-बिक्री में संलिप्त चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के मकसद से पुलिस ने एक बड़ी और पुख्ता कार्रवाई की है। गोविंदपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ब्राउन शुगर की खरीदी-बिक्री में संलिप्त चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, ₹2550 नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरोह के नेटवर्क के बारे में मिली अहम जानकारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार उर्फ अमर (शेषनगर छोटा गोविंदपुर), मोहम्मद इमरान (कैरेज कॉलोनी बर्मामाइंस), जंबुवन महतो और ललन मांझी (दोनों तमुलिया, कपाली, सरायकेला-खरसावां) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार, इलाके में नशे की बढ़ती समस्या की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को इस गिरोह द्वारा ब्राउन शुगर की आपूर्ति के स्रोत और वितरण नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने नशे के प्रसार को रोकने के लिए जल्द ही इस आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य अपराधियों पर भी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram